फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: दुकान से लौटते बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शाहीमाजरा में बीड़ी-सिगरेट की दुकान चलाने वाले युवक को दुकान से बाइक पर घर लौटते हुए एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह घायल हो गया और मौके पर ही बेहोश हो गया। उसे राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। जांच में पता लगा है कि घायल के मुंह पर कट लगने से चार टांके लगे हैं और दाएं पैर के अंगूठे में भी कट लगा है। घायल दुकानदार आदित्य वासी गांव कुंभड़ा ने बताया कि वह शाहीमाजरा में बीड़ी-सिगरेट की दुकान चलाता है। मंगलवार की रात करीब साढ़े 11 बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर लौटने के लिए मोटरसाइकिल पर जा रहा था। तो उसे पीछे से आकर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बड़ी लापरवाही से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के तुरंत बाद ही वह बेहोश हो गया उसके मुंह और हाथ-पैर से काफी खून बहने लगा। इसके बाद उसे उठाने की बजाए अज्ञात चालक मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने उसे बेहोश हालत में देख कर एंबुलेंस को फोन कर मौके पर बुला लिया और उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद मुंह पर गहरा कट लगने के कारण चार टांके लगाए। घायल के हाथ पैर पर काफी कट लगे हैं। इसके बाद जाकर उसे अगली सुबह होश आया। इस संबंध में घायल के कहने पर डॉक्टर ने पूरी घटना की सूचना संबंधित थाना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें