फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पीछे से ऑटो चालक ने तेज रफ्तार से बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, मौत

Mon, 31 Mar 2025 01:10 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
खड़क मंगोली निवासी 68 वर्षीय धनपति की फाइल फोटो
विज्ञापन
सेक्टर-7 पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू की, चालक के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-1 माजरी मार्केट की तरफ शनिवार को शाम करीब साढ़े सात बजे जा रही बुजुर्ग महिला को ऑटो चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में गेट नंबर-4 खड़क मंगोली निवासी 68 वर्षीय धनपति गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां जांच के बाद इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग महिला के बेटे जोगिंद्र की शिकायत पर पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं चौराहे पर लगे सीसीटीवी फुटेज से ऑटो चालक की पहचान भी की जा रही है।

इस तरह से हुआ हादसा

खड़क मंगोली निवासी जोगिंद्र ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। 29 मार्च को शाम माता धनपति घर का समान लेने के लिए माजरी मार्केट गई थी। वहां के लोगों ने बताया कि वह सड़क के किनारे पैदल जा रहीं थी। जब वह माजरी के चौक के पास सड़क पार करने लगी तो पीछे की तरफ से आ रहे ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में माता के सिर, बाईं बाजू और दाहिने पैर में गंभीर चोटें आईं। इससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
सेक्टर-7 थाना प्रभारी राजवीर यादव ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज करके ऑटो चालक की खोजबीन के लिए टीमें लगा दी गई हैं। वहीं मौके से ऑटो को कब्जे में लेकर थाने लाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें