फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: टायर पंचर होते ही बेकाबू हुई ऑडी, तीन बार पलटी

Fri, 19 Dec 2025 02:25 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त तेज रफ्तार ऑडी।
विज्ञापन
सेक्टर-5 बेलाविस्टा राउंडअबाउट की दीवार तोड़कर भीतर जा घुसी कार, दो युवक घायल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। वीरवार सुबह करीब 5 बजे तेज रफ्तार ऑडी कार हादसे का शिकार हो गई। कार में सवार दो युवक घायल हो गए, हालांकि दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसा सेक्टर-5 बेलाविस्टा राउंडअबाउट पर हुआ, जहां कार दीवार तोड़ते हुए भीतर जा घुसी और दो से तीन बार पलट गई।

पुलिस के अनुसार चंडीगढ़ नंबर की ऑडी कार सुबह हैफेड चौक से सेक्टर-5 बेलाविस्टा चौक की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक कार का टायर पंचर हो गया, जिससे वाहन अनबैलेंस होकर राउंडअबाउट की दीवार से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार दीवार तोड़कर अंदर चली गई और कई बार पलटी।
विज्ञापन


हादसे में कार का अगला और पिछला हिस्सा तथा सनरूफ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार के सभी एयरबैग भी खुल गए। गनीमत रही कि दुर्घटना के समय कोई अन्य वाहन या राहगीर कार की चपेट में नहीं आया।
विज्ञापन


घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। सेक्टर-5 थाना पुलिस के अनुसार इस मामले में अभी तक किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें