फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात वर्षीय बच्चे से कुकर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। थाना चंडीमंदिर के अंतर्गत क्षेत्र में एक सात वर्षीय बच्चे से कुकर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। बच्चे से कुकर्म का प्रयास करने वाले भी उसके साथ के बच्चे हैं। बेटे के काफी देर तक घर नहीं पहुंचने के चलते मां ने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर महिला सेक्टर-26 स्थित हर्बल पार्क के पास पहुंची तो वहां बेटे को कुछ अन्य बच्चों के साथ पाया। महिला को देखते ही सभी बच्चे फरार हो गए। शक होने पर महिला ने बेटे से पूछताछ की। फिर बच्चे ने मां को आपबीती ब्यां की। इसके बाद मां बेटे को लेकर सिविल अस्पताल-6 लेकर पहुंची और उसका मेडिकल करवाया। अस्पताल प्रबंधन से मामले की सूचना रामगढ़ चौकी की पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मेडिकल रिपोर्ट के इंतजार में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें