फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: डमी फोन देकर ठगी की कोशिश, मां-बेटा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। डमी मोबाइल फोन के जरिए मजदूर तबके के लोगों को निशाना बनाकर ठगी करने के आरोप में पुलिस ने युवक और उसकी मां को पकड़ा है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से तीन डमी मोबाइल फोन बरामद हुए है। जानकारी के अनुसार, सेक्टर-25 चौकी प्रभारी रामू स्वामी को दोपहर के समय घग्गर पुलिस के पास संदिग्ध गतिविधि दिखाई दी। जहां पर गैस सप्लाई करने जा रहे कर्मचारी को फोन बेचने की कोशिश की जा रही थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ लिया। जांच के दौरान युवक और उसकी मां के पास से तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। जानकारी के मुताबिक ये डमी फोन थे, जिनमें सिम भी सक्रिय नहीं हो सकता था। आरोप है कि युवक मजदूर वर्ग के लोगों को निशाना बनाता था। वह उन्हें असली फोन बताकर डमी मोबाइल सस्ते दाम में बेचता था और बाद में उनके साथ ठगी करता था। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। फिलहाल पुलिस कोई शिकायत नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें