पंचकूला। पितृ पक्ष के अवसर पर पितरों की तृप्ति व मुक्ति के लिए शिव धाम आश्रम, मोरनी रोड की ओर से सेक्टर-15 स्थित पंजाबी भवन में श्रीमद्भागवत कथा आयोजित की जा रही है। कथा व्यास एवं परम पूज्य सुधांशु महाराज के शिष्य आचार्य कुलदीप पांडे ने कृष्ण जन्म प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि प्रेम, वात्सल्य और आनंद से जीवन भक्ति से भर जाता है। कृष्ण जन्म पर भजनों के बीच श्रद्धालु झूम उठे और जयकारों से पंडाल गूंजा। समुद्र मंथन का आध्यात्मिक अर्थ समझाते हुए उन्होंने सकारात्मक विचारों का महत्व बताया। आरती के बाद प्रसाद बांटा गया।