फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के सिर पर मारी बीयर की बोतल, दो आरोपी अरेस्ट

विज्ञापन
गांव बुडनपुर में युवक के सिर पर बीयर की बोतल से हमला करने वाले आरोपी हमलावर सीसीटीवी कैमरों में ह? - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। गांव बुडनपुर में चार लोगों ने किसी पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर बीयर की बोतल से हमला कर डाला। हमलावरों ने बीयर की बोतल युवक के सिर पर दे मारी, इससे वह लहूलुहान होकर नीचे गिर पड़ा। वारदात के बाद चारों हमलावर वहां से फरार हो गए। युवक को उसके परिजन सिविल अस्पताल सेक्टर 6 ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

घायल की पहचान ऋषिकेश के रूप में बताई गई है। घायल के परिजनों ने बताया कि ऋषिकेश गांव बुडनपुर स्थित अपनी सिलाई की दुकान से बुडनपुर में ही अपने घर लौट रहा था। घर से कुछ दूरी पर ही चार युवकों ने उसे घेर लिया। चारों किसी पुरानी रंजिश के चलते उसे धमकाने लगे और फिर उसके सिर पर बीयर की बोतल से हमला कर डाला। आरोपी हमलावर बोतल से हमला करने से पूर्व ऋषिकेश को धमकाते समय पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए। घायल के परिजनों ने बताया कि हमलावरों ने वारदात को मंगलवार की रात को अंजाम दिया।
सेक्टर-16 चौकी इंचार्ज समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को वीरवार को अरेस्ट कर लिया, जबकि अन्य दो की तलाश जारी है। अरेस्ट किए गए आरोपियों में गांव बुडनपुर निवासी राहुल और कंवल हैं। आरोपियों ने बताया कि उनके साथ वारदात में गोलू और मकसूद नामक युवक भी शामिल थे। फिलहाल पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें