फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-1 एमडीसी में साकार होगा अटल पार्क, विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस होगा परिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा की शान और शहर की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण ने कमर कस ली है। सेक्टर-1, एमडीसी में विकसित होने वाला अटल पार्क न केवल एक पार्क होगा, बल्कि यह शहर के लिए एक लैंडमार्क और मनोरंजन का नया केंद्र बनेगा।
विज्ञापन

करीब 20,784 वर्ग मीटर के विशाल क्षेत्र में फैला यह प्रोजेक्ट शहरवासियों को प्रकृति के करीब लाने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय मानकों की सुविधाएं मुहैया कराएगा। प्रोजेक्ट का काम शुरू होगा गया है। इसमें मुख्य इलेक्ट्रिक पैनल, डीजी सेट और सभी आवश्यक बिजली उपकरणों को पीडब्ल्यूडी के मानकों के अनुरूप स्थापित किया जाएगा।

अटल पार्क की खास बातें, एक नजर में
-सांस्कृतिक और मनोरंजन केंद्र, पार्क में एक भव्य अटल गैलरी के साथ ही रंग मंच (ओपन एयर थिएटर) का निर्माण किया जाएगा, जो सांस्कृतिक कार्यक्रमों का गवाह बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फिटनेस प्रेमियों के लिए यहां 800 मीटर लंबा वॉकिंग ट्रैक और इतनी ही लंबाई का रनिंग ट्रैक तैयार किया जा रहा है।
-पार्क की सुंदरता को बढ़ाने के लिए आठ अलग-अलग प्रकार की वाटिकाएं बनाई जाएंगी, जो इसे हरियाली का केंद्र बनाएंगी।
-पार्क परिसर में फूड कियोस्क, टॉयलेट ब्लॉक और एक समर्पित ऑफिस ब्लॉक की सुविधा होगी।


तकनीक और सुरक्षा का संगम
- पार्क के रास्तों पर कम ऊंचाई वाली रोशनी के साथ ही ऐसे बोलार्ड लगाए जाएंगे, जिनमें एकीकृत लाइट और स्पीकर की सुविधा होगी।
-परिसर में सीसीटीवी सर्विलांस, एसटीपी, ट्यूबवेल और रेन हार्वेस्टिंग वेल की व्यवस्था होगी।
-फुटपाथों के लिए रेड सैंडस्टोन का उपयोग किया जा रहा है, जो इसे मजबूती और एक विशिष्ट लुक प्रदान करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें