पंचकूला। सेक्टर-7 की नाइट और रहेड़ी मार्केट की वजह से लोगों को निजी वाहन पार्क करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन यातायात पुलिस को शिकायत देने के बावजूद रात होते ही मार्केट की पार्किंग में महफिल सजने लगती है। सड़कों के किनारे अवैध रूप से खड़े होने वाले वाहनों और दिन में दुकानों के सामने सामान की लोडिंग-अनलोडिंग करने वाले वाहनों से यातायात प्रभावित होता है। खास तौर से शाम और रात को सेक्टर-7 की मार्केट जाने वाली सड़क पर गाड़ियां रेंगती हुई चलती हैं। शाम के समय मार्केटिंग के लिए जाने वाले लोगों को दिक्कत होती है। रविवार की रात जब अमर उजाला की टीम ने रात 10 बजे से 12 बजे तक ग्राउंड पर जांच की तो दोनों सेक्टरों में यह समस्या सामने नजर आईं।
शाम होते ही लग जाता है जाम
कई बार जाम लग जाता है। सेक्टर-7 की मार्केट से सेक्टर 8 को जोड़ने वाली सड़क पर लाइन से वाहन चालक गाड़ी खड़ी करके चले जाते हैं। जिसकी वजह से उधर से गुजरने वाले निवासी को परेशानी होती है। वहीं पर मार्केट में बने पार्किंग में वाहन खड़ी करके वाहन चालक खड़ी करके घंटों गायब हो जाते हैं। जिसकी वजह से दूसरे लोगों को कार निकलने में दिक्कत होती है। वहीं पर सेक्टर में बने दुकानदारों का अवैध कब्जा से पार्किंग की जगह कम हो गई है।
मार्केट में हुए अवैध कब्जा से परेशान
मार्केट में बने दुकानों को एचएसवीपी ने जितना मानक तय किया है उससे अधिक दुकानदारों ने कब्जा कर लिया है। मार्केट में बने दुकानों की 10 बाई 12 और रेड़ी की 8 बाई 8 दुकानों की चौड़ाई दी जाती है, लेकिन दुकानदारों ने मनमानी तरीके से अवैध कब्जा रहता है। जिसके वजह से वहां आने वाले कार चालक सड़क पर गाड़ी खड़ी करके चले जाते हैं।
ट्रैफिक पुलिस मार्केट में तैनात होने लगे तो आधा से समस्या का समाधान हो जाए। सेक्टर में जो पार्किंग बनी है दुकानदारों को आधा से ज्यादा कब्जा रहता है। इस वजह से बाहर से आने वाले लोग सड़क पर वाहन खड़ी करके चले जाते हैं। शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होती है। सीवी गोयल, पूर्व पार्षद, सेक्टर-7 पंचकूला
शहर की हर मार्केट में पार्किंग की बड़ी समस्या है। शाम होते ही सेक्टर-7 पार्किंग में निवासी अपने वाहन पार्क नहीं कर सकते हैं। मार्केट में दुकानदारों का कब्जा है और उनके ही कहने पर वाहन चालक मनमाने तरीके से वाहन चालक खड़ी करके जाते हैं। - तरसेम गर्ग, निवासी सेक्टर-7 पंचकूला
मार्केट में पार्किंग के आधे से ज्यादा जगहों पर दुकानदारों का कब्जा रहता है। जिसकी वजह से मार्केट आने वाले को दिक्कत होती है। - रवि वर्मा, सेक्टर-7 निवासी पंचकूला