फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-17 परिवार का बड़ा स्वरूप है: ज्ञानचंद गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। विधानसभा अध्यक्ष एवं पंचकूला के विधायक ने सोमवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा विधानसभा सचिवालय में गृह स्वामी कल्याण संघ (हाउस ओनर वेलफेयर फेडरेशन) की आवासीय निदेशिका का विमोचन किया। आवासीय निदेशिका में पंचकूला के सेक्टर-17 के सभी गृह स्वामियों के नाम, फोन नंबर और उनके व्यवसायों का विवरण दिया गया है। विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि सेक्टर-17 के निवासियों के आपसी प्रेम और परस्पर सहयोग की भावना ने सेक्टर को परिवार बना दिया है। एक दूसरे के सुख-दुख में शामिल होने की यहां की जो परंपरा है उससे शहर के दूसरे लोगों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन

फेडरेशन के महासचिव आरएन वर्मा ने बताया कि इस निदेशिका के प्रकाशन का मुख्य उद्देश्य सभी सेक्टर वासियों के बीच परस्पर संपर्क स्थापित करना है। इसके साथ ही निदेशिका में उन लोगों के चित्र और परिचय भी प्रकाशित हैं, जिनकी क्षेत्र विशेष में विशिष्ट उपलब्धियों के कारण सेक्टर-17 का गौरव बढ़ा है। इनमें पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में सेवारत न्यायाधीश दया चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल की चंडीगढ़ शाखा के प्रमुख संजीव कौशिक, डीआईजी पुलिस मनीष चौधरी, प्रोविडेंट फंड के क्षेत्रीय आयुक्त अमित सिंगला के नाम प्रमुख हैं।
इसके साथ ही निदेशिका में नागरिकों को दैनिक एवं समसामयिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कई संपर्क सूत्र दिए हैं। निदेशिका विमोचन कार्यक्रम कार्यक्रम में फेडरेशन के संरक्षक एवं चेयरमैन बालकिशन सिंगला, संरक्षक बीके नैय्यर, महासचिव आरएन वर्मा, वित्त सचिव मुनीष नैय्यर, सलाहकार डीपी सोनी, उपाध्यक्ष नरेश गोयल, पूर्व नगर पार्षद डॉ. अरुणा कुमारी, श्री सनातन धर्म सभा के महासचिव आरपी तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें