फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव : कालका में 71, पंचकूला हलके में 59 प्रतिशत ने किया मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
दो जगह मारपीट की घटनाएं हुईं, कालका हलके के मोरनी स्थित मारोग बूथ पर 80 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। कालका और पंचकूला हलके में शनिवार को 65 फीसदी मतदान हुआ। दोनों हलकों में शांतिपूर्वक मतदान हुआ। कालका हलके में मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। यहां 71 फीसदी मतदान हुआ। पंचकूला में केवल 59 फीसदी ही मतदान हुआ। हरियाणा विधानसभा आम चुनाव-2019 में पंचकूला में 65.74 फीसदी मतदान हुआ था। उस दौरान कालका विधानसभा में 72 और पंचकूला विधानसभा में 60.03 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार 2019 के मुकाबले कम मतदान हुआ है।
इसके अलावा मई 2024 में हुए लोकसभा चुनाव की बात करें तो पूरे जिले में 63.4 फीसदी मतदान हुआ था। इनमें कालका विधानसभा में 64.50 और पंचकूला में करीब 56.12 फीसदी मतदान हुआ था। वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव में पंचकूला जिले में 68.9 फीसदी वोटिंग हुई थी, जो 6.1 फीसदी कम थी। मोरनी के मारोग बूथ पर 80 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान के दौरान शनिवार को ईवीएम बंद होने की कोई शिकायत नहीं मिली। इसके अलावा सेक्टर-17 और अभयपुर में मारपीट की दो घटनाएं हुई हैं। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही आरोपी फरार हो गए थे।
विज्ञापन



455 मतदान केंद्रों पर 438245 मतदाताओं ने डाला वोट
पंचकूला जिले में 438245 मतदाताओं के लिए 455 मतदान केंद्र बनाए गए थे। सभी केंद्रों पर सुबह 7 बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। कालका और पंचकूला विधानसभा के 17 प्रत्याशियों के लिए दिनभर शांतिपूर्वक मतदान चला। कालका विधानसभा में 202052 मतदाताओं के लिए 225 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इन मतदान केंद्रों पर करीब 71 प्रतिशत मतदान हुआ। पंचकूला विधानसभा में 236193 मतदाताओं के लिए 230 मतदान केंद्र बनाए गए। इन मतदान केंद्रों पर करीब 59 फीसदी मतदान हुआ है।


वीडियो सर्विलांस की रही निगरानी
पंचकूला और कालका हलके के सभी मतदान केंद्र वीडियो सर्विलांस की निगरानी में रहे। अधिकारियों ने कुछ मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। मतदान के बाद पोलिंग पार्टियों ने अपने-अपने बूथों की ईवीएम और दस्तावेज अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के स्ट्रांग रूम में जमा करवा दिया। कालका विधानसभा के लिए राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-14 पंचकूला में और पंचकूला विधानसभा के लिए राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-1 पंचकूला में स्ट्रांग रूम स्थापित है।
विज्ञापन

दोनों स्ट्रांग रूमों में ईवीएम जमा करवाने के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। पोलिंग स्टाफ को ईवीएम और डाक्यूमेंट जमा करवाने की जानकारी दी गई है। अब आठ अक्तूबर को मतगणना होगी। कालका विधानसभा का काउंटिंग सेंटर राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-14 पंचकूला और पंचकूला विधानसभा का काउंटिंग सेंटर राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-1 पंचकूला में बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें