फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: स्नैचिंग कर भाग रहे बदमाश को एएसआई ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कार से बाइक टक्कर मारकर किया काबू
विज्ञापन

सेक्टर-5 में युवती से चेन झपटकर भाग रहा था आरोपी
सेक्टर-5 में शाम को हुई स्नैचिंग की वारदात
बाइक के नंबर पर टेप लगाकर पहचान छिपाने की कोशिश
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-5 में सोमवार शाम युवती से चेन झपटकर भाग रहे एक बदमाश को पुलिसकर्मी की सतर्कता और साहस के चलते कुछ ही मिनटों में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो रहा था, तभी पीछे से अपनी निजी कार में आ रहे एएसआई आनंद प्रकाश ने वारदात देख ली। उन्होंने पीछा कर आरोपी की बाइक को कार से टक्कर मारकर गिराया और मौके पर ही उसे दबोच लिया।
वारदात देखते ही शुरू किया पीछा
जानकारी के अनुसार सेक्टर-2 निवासी एक युवती सोमवार शाम करीब सात बजे विशाल मेगामार्ट से पैदल अपने घर लौट रही थी। जब वह सेक्टर-5 स्थित धरना स्थल रोड पर पहुंची, तभी पीछे से बाइक पर आए युवक ने उसके गले से सोने की चेन झपट ली और तेज रफ्तार से फरार हो गया।
विज्ञापन

इसी दौरान पीछे से गुजर रहे एएसआई आनंद प्रकाश की नजर पूरी वारदात पर पड़ गई। उन्होंने बिना समय गंवाए आरोपी का पीछा शुरू कर दिया। कुछ दूरी पर पहुंचकर उन्होंने अपनी कार से आरोपी की बाइक को टक्कर मार दी। बाइक असंतुलित होकर गिर गई और आरोपी सड़क पर जा गिरा। इसके बाद एएसआई ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया।

बाइक का नंबर छिपाकर निकला था आरोपी
सूचना मिलते ही सेक्टर-5 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पूछताछ में उसकी पहचान नारायणगढ़ निवासी संजीव के रूप में हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने बाइक के नंबर पर काले रंग की टेप लगाकर उसकी पहचान छिपाने की कोशिश की थी। पुलिस ने बाइक को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच भी जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम भी सेक्टर-5 थाना पहुंच गई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह अकेले वारदात को अंजाम देता था या उसके साथ कोई अन्य साथी भी शामिल था। साथ ही उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य मामलों में संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें