फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी प्रमाणपत्र से पुलिस में भर्ती, एएसआई केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। फर्जी सर्टिफिकेट पर पुलिस में भर्ती होने और एएसआई पदोन्नत होने पर चंडीमंदिर पुलिस ने धर्मपाल पर केस दर्ज किया है। सीएम विंडो की शिकायत के बाद मामले की जांच डीएसपी ने की थी। जांच में आरोपी एएसआई धर्मपाल के प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए थे। जांच के बाद एएसआई धर्मपाल पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सीएम विंडो पर दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता ओमप्रकाश और नित्यानंद निवासी दाहिना जातुसाना रेवाड़ी ने आरोप लगाया कि टेली कम्युनिकेशन विंग में वर्ष 1989 में कांस्टेबल धर्मपाल की तैनाती हुई थी। इनकी नियुक्ति फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर हुई थी। आरोपी एएसआई धर्मपाल दसवीं फेल है। उसने फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर यह नौकरी हासिल की।
इनके सर्टिफिकेट की जांच कराई जाए। इस पर डीसीपी की तरफ से मामले की जांच हरियाणा टेलीकम्युनिकेशन के डीएसपी को दी गई। जांच में सामने आया कि एएसआई धर्मपाल हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी से दसवीं पास नहीं हैं। वह फेल हो गए थे। इसके बाद नौकरी के वक्त उन्होंने अपना दिल्ली ओपन बोर्ड से पढ़ाई का सर्टिफिकेट नौकरी के लिए लगाया था। यह सर्टिफिकेट फर्जी बनवाया गया था।
विज्ञापन

आरोपी धर्मपाल के कागजों की जांच के लिए ओपन बोर्ड दिल्ली और हरियाणा बोर्ड की तरफ से भेजी रिपोर्ट में फर्जीवाड़ा सामने आया है। चंडीमंदिर थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि मामले की रिपोर्ट आने के बाद एएसआई पदोन्नत धर्मपाल पर केस दर्ज कर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें