संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। आशा वर्कर्स ने अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को मेयर कुलभूषण गोयल को ज्ञापन सौंपा। वीरवार को प्रदेशभर की आशा वर्कर्स ने अपनी मांगों को लेकर सेक्टर-2 एनएचएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने की कोशिश की थी। पुलिस ने उसको पहले ही हिरासत में ले लिया गया। शुक्रवार को जिला प्रधान सुमन और वंदना समेत कई नेताओं ने मेयर को सरकार के नाम ज्ञापन दिया।
सीटू के जिला सचिव लच्छी राम शर्मा ने कहा कि वीरवार को आशा वर्कर्स किए गए समझौते को लागू करवाने की मांग को लेकर पंचकूला स्थित डायरेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन करने जा रहे थे। हरियाणा सरकार के इशारे पर सीटू नेताओं एवं आशा वर्कर्स नेताओं को पंचकूला में हिरासत में लिया गया था, जो निंदनीय है।
आशा वर्कर की मुख्य मांगों
- समझौते के अनुसार आशा वर्कर्स 4000 रुपये फिक्स पूरे दिए जाएं।
- आशा वर्कर को योग्यता के आधार पर पदोन्नति दी जाए। सरकारी नौकरी लगने के लिए पांच नंबर की पेपर में छूट दी जाए।
- आशा पे-एप और गाइडलाइन में जरूरी सुधार कर दूसरे जिले में होने वाली डिलीवरी का लाभ तुरंत आशाओं को दिलवाया जाए।
- आशाओं के डेथ क्लेम को बढ़ाया जाए। आशाओं के लिए बैंक लोन और कुछ अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जाए।
- आशा की रिटायरमेंट की उम्र 65 वर्ष की जाए।
- आशा फैसिलिटेटर की विजिट की प्रोत्साहन राशि बढ़ाई जाए और प्रोत्साहन राशि दी जाए।
- आशाओं के ड्रेस के पैसे को बढ़ाया जाए, धुलाई दी जाए।
- रेवाड़ी में बदले की भावना से हटाई गर्ई आशाओं को वापस पद लिया जाए।