फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: वेदों के ज्ञान और यज्ञ की आहुति से गूंजा आर्य समाज सेक्टर-20

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। आर्य समाज (द गुरुकुल स्कूल) सेक्टर-20 में 23वां वार्षिकोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश-विदेश में वेदों का प्रचार-प्रसार करने वाले अंतरराष्ट्रीय विद्वान परम पूज्य स्वामी संपूर्णानंद महाराज ने प्रवचन दिए। स्वामी संपूर्णानंद महाराज वेद विद्या गुरुकुलम और वेद विद्या शोध के संस्थापक भी हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान सहारनपुर के युवा भजनोपदेशक पंडित अभिषेक आर्य ने भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को आध्यात्मिक बना दिया। समारोह में नगर निगम पंचकूला के मेयर शामलाल बंसल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं उपिंदर आहलुवालिया अति विशिष्ट अतिथि और भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
13 सितंबर को सुबह 8 से 9:45 बजे तक 21 हवन कुंडों पर यज्ञ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में आहुतियां डालीं। इसके बाद कार्यक्रम के समापन पर ऋषि लंगर लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर आर्य समाज की प्रधान डॉ. रजनी थरेजा, मंत्री योगिंदर क्वात्रा सहित कार्यकारिणी के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। समारोह में वैदिक संस्कृति, संस्कारों और वेदों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें