शारदीय नवरात्र मेले के दौरान सोमवार शाम तक माता मनसा देवी के चरणों में 43 लाख 32 हजार 560 रुपये की राशि दान स्वरूप अर्पित की गई, जबकि अब तक करीब एक लाख, 60 हजार दर्शक माता के दर्शन कर चुके हैं।
पंचकूला के उपायुक्त एवं माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक डॉ एसएस फुलिया ने बताया कि श्रद्घालुओं ने अब तक माता के चरणों में सोने के 20 नग और चांदी के 251 नग दान स्वरूप अर्पित किए है।
दूसरे देशों से भी श्रद्घालुओं ने माता के चरणों में मुद्राएं अर्पित की हैं। इनमें कनाडा के 25 डालर, अमेेरिका के 31 डालर, इंगलैंड के 55 पौंड, न्यूजीलैंड के 40, जबकि 140 यूरो और 155 आस्ट्रेलियाई डालर भी भेंट किए गए हैं।
उपायुक्त ने बताया कि तीसरे नवरात्र के मौके पर नौ लाख 64 हजार 710 रुपये की राशि दान स्वरूप आई। 32 हजार 850 श्रद्धालुओं ने माता मनसा देवी के चरणों में शीश नवाया। उन्होंने बताया कि माता मनसा देवी के चरणों में सोमवार को सोने के 5 नग, चांदी के 30 नग अर्पित किए।
साथ ही श्रद्धालुओं ने 03 अमेरिकी डालर, 40 न्यूजीलैंड की मुद्रा, जबकि 150 आस्ट्रेलियाई डालर व 10 यूरो माता के चरणों में दान स्वरूप अर्पित किए गए।