फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवस्था : टीका लगवाने और कोरोना टेस्ट के लिए अलग सेंटर बनाने की मांग, स्वास्थ्य मंत्री, डीसी और सीएमओ को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। समाजसेवी संस्था श्री मथुरादास लाजवंती सुभाष हितैषी फाउंडेशन के चेयरमैन भारत हितैषी ने हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, डीसी मुकेश आहूजा एवं सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर को पत्र लिखा है। इसमें आग्रह किया है कि कोविड-19 वैक्सीन लगवाने और कोरोना टेस्ट करवाने के लिए अलग-अलग सेंटर बनाए जाएं।
विज्ञापन

भारत हितैषी ने कहा कि पंचकूला के वैक्सीन सेंटरों में कोरोना के संदिग्ध मरीजों की टेस्टिंग भी की जा रही है। इससे कोरोना के संदिग्ध मरीज सेंटर में इधर-उधर घूमते हैं। ऐसे में वैक्सीन का इंतजार करने वालों को संक्रमित होने का खतरा ज्यादा रहता है। फाउंडेशन के मुख्यमार्ग दर्शक एसके शर्मा एवं मुख्य सलाहकार प्रोफेसर बीके गुप्ता ने बताया कि कभी वैक्सीन लगवाने वालों की लाइन में संदिग्ध मरीज घुस जाते हैं तो कभी संदिग्धों की लाइनों में वैक्सीन के इच्छुक इंतजार करते नजर आते हैं।
भारत हितैषी, कुसुम अरोड़ा, अमित गुप्ता, एनके खोसला और शिव कुमार वर्मा ने पुलिस उपायुक्त से मांग की कि वैक्सीन सेंटर पर सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक पुलिस की सफाई व्यवस्था की जाए ताकि वैक्सीन लगवाने के इच्छुक नागरिकों की भीड़ पर नियंत्रण किया जा सके।
विज्ञापन

वैक्सीन लगवाने गए और हो गए संक्रमित
सेक्टर-10 के एक वरिष्ठ नागरिक की भी मौत हो गई। उनके बेटे भारत भूषण अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि उनके पिता डेढ़ साल से घर से बाहर नहीं निकले थे, लेकिन एक दिन वैक्सीन लगवाने के लिए गए और उसी दिन से कोरोना संक्रमित हो गए, जिनकी आज मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें