फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आर्मी अफसर से ठगे 1.12 लाख रुपये

Sat, 22 Feb 2025 01:15 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड अपडेट करने का लिंक भेजकर दिया झांसा
विज्ञापन

आर्मी अफसर की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। क्रेडिट कार्ड अपडेट करवाने का लिंक भेजकर आर्मी अफसर से 1 लाख 12 हजार 515 रुपये ठग लिए। चंडी मंदिर एमईएस कॉलोनी निवासी आर्मी अफसर लाकपा लामा की शिकायत पर साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आर्मी अफसर लामा ने बताया कि 13 फरवरी को अंजान नंबर से काल आई और उसने अमेरिकन एक्सप्रेस क्रेडिट कार्ड का कर्मचारी बताकर कार्ड बनवाने के लिए कहने लगा। उसने स्कीम के बारे में बताया और कहा कि किसी भी तरह का चार्ज नहीं देना होगा। ठग की बातों में आने के बाद आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड की जानकारी उसके नंबर पर शेयर की। कुछ देर क्रेडिट कार्ड अपडेट करवाने का लिंक भेजा और रुपये ठग लिए।

ऐसे की ठगी

आर्मी अफसर ने बताया कि ठग ने मोबाइल नंबर पर क्रेडिट कार्ड अपडेट करने के लिए लिंक भेजा। उस लिंक पर जैसे ही क्लिक किया तो क्रेडिट कार्ड हैक हो गया और आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड से 64009 हजार रुपये कट गए। उसके बाद बैंक आफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड से 48506 हजार रुपये कट गए। देखते ही देखते उसने क्रेडिट कार्ड खाते से कुल एक लाख 12 हजार 515 रुपये कार्ड से ट्रांसफर करवा लिए। आरोपी ने फोन हैक कर कार्ड के ओटीपी के बारे में जानकारी ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर थाना प्रभारी मुनीष कुमार ने बताया कि साइबर पोर्टल से मिली जानकारी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शिकायत से मिले नंबर को साइबर सेल की मदद से ट्रेस पर लगाया है। बैंक खाते से जिस खाते में रुपये किए गए हैं, उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें