फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: संकट में यात्रियों का सहारा बनी सेना, रेलवे ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
172 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित निकालने में निभाई अहम भूमिका, कर्नल मंदीप विरधी को सौंपा प्रशंसा पत्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। 18 अगस्त को कोटी और गुम्मन के बीच पहाड़ी खिसकने से रेलवे ट्रैक पर ट्रेन फंसने के दौरान संकट में आए 172 से अधिक यात्रियों की सुरक्षित निकासी और सहायता में भारतीय सेना के सहयोग के लिए रेलवे ने कालका आर्मी कैंटोनमेंट का विशेष आभार जताया। रेलवे की ओर से कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मंदीप विरधी को प्रशंसा पत्र देकर सेना के सहयोग की सराहना की गई।
भारी बारिश के बीच पहाड़ी खिसकने से ट्रैक बाधित होने के बाद ट्रेन बीच रास्ते में फंस गई थी। यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए रेलवे ने प्रयास शुरू किए। इस दौरान कालका सीएमआई विपिन पौडवाल ने सेना के अधिकारियों से संपर्क कर सहयोग मांगा। सूचना मिलते ही सेना के जवान मौके पर पहुंचे और रेलवे कर्मचारियों के साथ समन्वय कर राहत एवं बचाव कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सराहनीय कार्य के लिए अंबाला मंडल कार्यालय की ओर से जारी प्रशंसा पत्र रेलवे अधिकारी गुप्तराज सिंह और कालका सीएमआई विपिन पौडवाल ने कर्नल मंदीप विरधी को सौंपा। उन्होंने कर्नल मंदीप विरधी सहित पूरी सेना यूनिट का आभार जताते हुए उनकी तत्परता और सहयोग की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें