फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गोल्फ हरियाणा एमेच्योर और जूनियर टूर्नामेंट में पंचकूला के अर्जुन ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर के 19 वर्षीय गोल्फर अर्जुन सिंह भाटिया ने 29 जुलाई से 1 अगस्त तक पंचकूला गोल्फ क्लब में आयोजित गोल्फ हरियाणा एमेच्योर और जूनियर गोल्फ टूर्नामेंट में जीत दर्ज की है। राष्ट्रीय खेलों के इस क्वालीफाइंग इवेंट में कुल 65 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

अर्जुन ने एमेच्योर वर्ग में अंडर-6 के कुल स्कोर के साथ टूर्नामेंट जीता। अर्जुन ने सेंट कबीर पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है और वह चंडीमंदिर में खेलते हैं, जहां उनके पिता कर्नल संजय भाटिया तैनात हैं। वह चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में भी अभ्यास करते हैं, जहां के वह एक छात्र सदस्य हैं।
अर्जुन गोल्फ कोच जेसी ग्रेवाल से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जिन्हें पिछले साल द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया था। पेशेवर बनने से पहले अर्जुन ने कुछ वर्षों तक एमेच्योर सर्किट खेलने की योजना बनाई है। उन्होंने बताया कि इसके लिए कड़ी मेहनत के बाद यह मुकाम हासिल किया है। अर्जुन सिंह ने बताया कि वह लगातार अपने खले पर फोकस कर रहे हैं। उनके जीतने के बाद उनके गुरु और परिजनों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें