फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अग्रोहा यात्रा के स्वागत में हुए कार्यक्रम, कन्हैया मित्तल के भजनों पर झूमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पंचकूला ने शनिवार को अग्रोहा यात्रा का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता मौजूद थे। उन्होंने पंचकूला के सेक्टर-7, 18 चौक पर चंडीगढ़ से चली अग्रोहा यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

भजन गायक कन्हैया मित्तल के नेतृत्व में सुबह आठ बजे सेक्टर-30 चंडीगढ़ से यात्रा शुरू होकर पंचकूला पहुंची थी। 12 दिवसीय यह यात्रा शनिवार से शुरू हुई है जो 278 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए अग्रोहा धाम पर पहुंचेगी। यात्रा में समाज के हर वर्ग के लोग शामिल होकर अग्रोहा धाम के लिए रवाना हुए हैं। यात्रा का पहला स्वागत पंचकूला में किया गया।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि अग्रोहा धाम ही एक ऐसा स्थान है, जहां पर भगवान श्रीराम और श्याम एकसाथ मिलते हैं। यहां पर भगवान श्रीराम के वंशजों ने श्री श्याम मंदिर की स्थापना की। ऐसे में अग्रोहा पहुंचने वालों को दोनों ही भगवानों का आशीर्वाद एक साथ प्राप्त होता है।
महाराज अग्रेसन ने एक रुपया एक ईंट की प्रथा शुरू की थी। इस प्रथा को समाज का हर व्यक्ति निभाने में सक्षम हुआ और समाज में गरीब-अमीर के अंतर को दूर करने का काम किया।
विज्ञापन

कन्हैया मित्तल की प्रस्तुति पर झूमे
सेक्टर-16 पंचकूला स्थित अग्रवाल भवन में भजन सम्राट कन्हैया मित्तल ने धार्मिक प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति पर यात्रा में शामिल भक्तजन और स्वागत के लिए पहुंचे समाज के लोग झूम उठे। श्री हनुमान चालीसा के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान कन्हैया मित्तल ने बताया कि 12 दिनों की यात्रा को ऐसे ही गाते-बजाते पूरा किया जाएगा। इस यात्रा में देश के अलग-अलग कोने के साथी जुड़े हैं, जो अलग-अलग वर्गों से संबंध रखते हैं। इनमें पंजाब, यूपी, राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा समेत अन्य जगहों से पहुंचकर यात्रा में शामिल हुए हैं।
इस मौके पर महामंडलेश्वर महाराज नर्मदाशंकर, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग, राष्ट्रीय उप महामंत्री सीबी गोयल, हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष जगमोहन गर्ग, पंचकूला जिलाध्यक्ष विजय अग्रवाल, जयराजा गर्ग, अमित जिंदल, विजय कुमार, मुकेश बंसल, कुसुम गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें