मोरनी। शेरला ताल से हराघाट तक सड़क पर रिकार्पेटिंग की लंबे समय से चली आ रही मांग पर काम जल्द शुरू हो जाएगा। लोकनिर्माण विभाग ने इसके लिए टैंडर अलॉट कर दिया है। जानकारी के अनुसार विभाग की ओर से लगभग साढ़े चार करोड़ की लागत से लगभग पौने सात किलोमीटर सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मोरनी खंड की आधा दर्जन पंचायतों के अलावा हिमाचल के लोग भी इस सड़क को बनाने की मांग कर रहे थे। कालका विधानसभा क्षेत्र की विधायक शक्ति रानी शर्मा के सक्रिय प्रयासों के चलते शेरला से हराघाट सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो पाया। इसके लिए स्थानीय सरपंच कमलदीप सिंह, लाल सिंह काठी, भूपेंद्र सिंह, मनोज कुमार, सतीश कौशिक ने आभार जताया है।