फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रोजगार मेले में 182 उम्मीदवारों को दिए नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-5 इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में रोजगार मेले के दौरान 182 सफल उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इसमें बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर उपस्थित रहे। उन्होंने सफल उम्मीदवारों को बधाई देते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों को कड़ी मेहनत का फल मिला है। इस दौरान हरियाणा से आए उम्मीदवारों ने उनका धन्यवाद किया। इसमें टीचर, आईटीबीपी के जवानों सहित अन्य विभागों में तैनात होने वाले लोगों को नियुक्ति पत्र दिए गए।
विज्ञापन

नियुक्त पत्र के लिए सोनीपत से आए
केंद्रीय विद्यालय में टीचर के लिए चयन हुआ है। नियुक्ति पत्र लेने सोनीपत से आए हैं। सरकार की ओर से इस तरह से हौसला बढ़ाया गया है। यह पल मैं जीवन भर नहीं भूल सकती हूं।
विज्ञापन

-हेमलता, शिक्षक
रिजल्ट के दो दिन बाद बुलावा आया
रिजल्ट आए अभी दो दिन हुए हैं। इसके बाद हमें नियुक्ति पत्र दिया गया है। इससे हमारा उत्साह बढ़ा है। सरकार की ओर से यह कदम सराहनीय है।
- रेनू, टीचर
कड़ी मेहनत का फल मिला
जिस तरह से कड़ी मेहनत की है। उसका फल हमें मिला है। सरकार की ओर से नियुक्ति पत्र मिलने से हमारा हौसला बढ़ा है। मैं अपना काम पूरी ईमानदारी से करूंगा।
-जमाल हुसैन, पीआरटी टीचर
परिवार के साथ सम्मान लेने आए हैं
रिजल्ट आने के बाद सरकार की ओर से नियुक्ति पत्र बांटा गया है। परिवार के साथ इसे लेने के लिए आए हैं। नियुक्ति पत्र प्राप्त कर बहुत अच्छा लगा है।
-कृष्ण कुमार, टीचर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें