फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आईटीबीपी की 50वीं वाहिनी में 73 अभ्यर्थियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
नियु​क्ति पत्र के साथ अभ्यर्थी। संवाद 
विज्ञापन
पंचकूला। भारत तिब्बत सीमा पुलिस की 50वीं वाहिनी में आयोजित रोजगार मेला की शृंखला के 14वें संस्करण में सोमवार को 73 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस मौके पर केंद्रीय कृषि एवं कल्याण मंत्री रामनाथ ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि देश हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने एवं विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य हासिल करने की तरफ अग्रसर है। इसके लिए देश में मजबूत ढांचा तैयार किया जा रहा है ताकि लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित किए जा सके।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उनको श्रद्धांजलि देकर कहा कि आज आज का दिन किसान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने रोजगार मेला में आईटीबीपी, सीआईएसफ, सीआरपीएफ, असम राइफल, पोस्ट आफिस, रेलवे एवं विभिन्न वित्त संस्थाओं में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस मौके पर प्रधानमंत्री का लाइव संदेश भी सुनाया गया। आईटीबीपी द्वारा तैयार की गई कई विषयों पर लघु फिल्म भी दिखाई गई। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के उपमहानिरीक्षक पवन कुमार नेगी, द्वितीय वाहिनी इंचार्ज राम नरेश, नोडल अधिकारी मंदीप ढांडा भी मौजूद रहे।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस रोजगार मेले में देशभर के 45 स्थानों पर 71000 से अधिक अभ्यार्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं। इसमें ओबीसी अभ्यर्थी 20901, एससी अभ्यर्थी 11355, एसटी अभ्यर्थी 6862 शामिल हैं। इसके अलावा लगभग 50 हजार अभ्यर्थी पैरामिलिट्री में भर्ती की जा रही है। उसमें पांच हजार महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने बैकलॉग भरने का अभियान चलाया हुआ है जो रिजर्व कैटेगरी के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें