फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला के पांच औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में कुल 1320 सीटों पर होगा दाखिला माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। जिला के सभी पांच औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में वीरवार से दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए। पहले दिन 200 विद्यार्थियों ने दाखिला संबंधी जानकारी के लिए हेल्प डेस्क का सहारा लिया। इस दौरान उन्हें सीटों, ट्रेड के साथ दस्तावेजों की जानकारी दी गई। ऑनलाइन आवेदन के लिए परिवार पहचान पत्र, शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज, आधार कार्ड, निजी मोबाइल नंबर, ईमेल और आवास प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सेक्टर-14 की काउंसलर रामेश्वरी और कल्पना ने बताया कि हरियाणा के छात्रों को 590 रुपये आवेदन फीस सहित तीन महीने की फीस जमा करानी होगी। वहीं लड़कियों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 545 रुपये फीस जमा करानी होगी। अगर किसी का दाखिला नहीं होता है तो उसकी फीस वापस कर दी जाएगी। इसके अलावा हरियाणा से बाहर के विद्यार्थियों के लिए 1350 रुपये फीस रखी गई है। पंचकूला जिले के आईटीआई के नोडल अधिकारी यशपाल ढांडा ने बताया कि दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी।
विज्ञापन

कुल 1320 सीटों के लिए होगा दाखिला
जिला के पांचों संस्थानों में कुल 1320 सीटों के लिए दाखिला होना है। इसमें आईटीआई सेक्टर-14 पंचकूला में 432, कालका एट बिटना में 600, कालका एट बिटना (महिला) में 128, रायपुर रानी में 112 तथा सैनिक परिवार भवन सेक्टर-12 में 48 सीटों पर दाखिला होगा। 30 ट्रेडस शामिल हैं। प्रत्येक ट्रेड में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं तथा हरियाणा सरकार की नीति के तहत जो आरक्षण निर्धारित किया गया है उसी के अनुसार दाखिला होगा।
विज्ञापन

लड़कियों को मिलते हैं 500 रुपये प्रतिमाह
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कालका स्थित बिटना में आवेदन के लिए पोर्टल https://admission.itiharyana.gov.in/ वीरवार से खोल दिया गया है। प्रधानाचार्य मनदीप ने बताया कि दाखिला संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि प्रार्थी आवेदन के लिए संस्थान में बने हेल्प डेस्क की मदद से भी अपना फाॅर्म भर सकते हैं। फाॅर्म भरने के लिए प्रार्थी दस्तावेज अपलाेड करने होंगे। उन्होंने बताया कि संस्थान में स्ट्राइव परियोजना के अंतर्गत सभी लड़कियों को दाखिला लेने उपरांत 500 रुपये प्रति माह की राशि दी जाएगी। आईटीआई में आने-जाने के लिए पंचकूला व कालका से बस की सुविधा उपलब्ध है, जिसमें लड़कियों का बस पास निशुल्क बनाया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें