फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कुहनी साहिब गुरुद्वारे में फिल्माए गदर-2 के एक दृश्य पर प्रबंधन ने जताई नाराजगी, कहा-सीन नहीं हटाया तो हाईकोर्ट का सहारा लेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। कुहनी साहिब गुरुद्वारे में गदर-2 के फिल्माए एक सीन को गुरुद्वारा प्रबंधन ने निंदनीय बताया है। उनके अनुसार फिल्म निर्माताओं ने फिल्म की बड़ी प्रमोशन के लिए यह विवाद जानबूझ कर खड़ा किया है। इस बारे में वीरवार को गुरुद्वारा साहिब के स्टेज सेक्रेटरी शिव कंवर सिंह संधू और मुख्य प्रबंधक सतवीर सिंह ने पत्रकारवार्ता की। उन्होंने यह भी कहा कि वे इस बारे में फिल्म निर्माताओं से बात करेंगे और उनसे निवेदन करेंगे कि सन्नी देओल और अमीषा पटेल के उस सीन को फिल्म में दिखाया न जाए। अगर ऐसा किया जाता है तो वे हाईकोर्ट का सहारा लेकर कानूनी कार्रवाई भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

हरखोबाल संप्रदाय होशियारपुर से जुड़े कुहनी साहिब गुरुद्वारे में 30 जून को गदर-2 फिल्म की शूटिंग हुई थी। सीन में सन्नी देओल को बैसाखी पर गुरुद्वारे में मत्था टेकना था। कुहनी साहिब में यह सीन फिल्माया गया। इसी दौरान फिल्माए गए एक अन्य सीन पर विवाद हो गया। वह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं कि गुरुद्वारे में इस तरह का सीन फिल्माया जाना अमर्यादित है। लगातार हो रही आलोचना पर शुक्रवार को गुरुद्वारा प्रबंधन ने पत्रकारवार्ता की। स्टेज सेक्रेटरी शिव कंवर सिंह संधू ने कहा कि गुरुद्वारे में यह पहली बार शूटिंग हुई। प्रबंधन को इसकी कोई जानकारी नहीं है कि यह सीन कब फिल्माया गया। गुरुद्वारे में सभी को मत्था टेकने का अधिकार है। किसी की भावना को ठेस न पहुंचे इसके लिए शूटिंग की मंजूरी दी गई थी। मगर फिल्म निर्माताओं ने हमारे भरोसे को तोड़ा और इस तरह का सीन की यहां शूटिंग की।

कमेटियों को कमेंट करने से पहले पूछना चाहिए था
शिव कंवर संधू ने कहा कि इस मामले में हरियाणा या पंजाब की प्रबंध कमेटियों ने जो कमेंट किए हैं, उससे पहले हमसे हकीकत जान लेनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि शूटिंग के दौरान काफी संख्या में लोग आए थे। उन सभी को लंगर और प्रसाद वितरित करने की व्यवस्था में प्रबंध कमेटी लगी हुई थी। कमेटी के साथ धोखा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें