फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में ई-लैब की बदलेगी सूरत, दो करोड़ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के सरकारी स्कूलों में ई-लैब की सूरत शिक्षा विभाग बदलने जा रहा है। 2682 हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का शिक्षा विभाग स्तर ऊंचा करेगा। इस कार्य के लिए विभाग ने स्कूलों को 2 करोड़ रुपये का अनुदान जारी किया है।
विज्ञापन

पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि पहले दौर के दौरान 2682 हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों की ई-लैब को चिह्नित किया गया है। इसके लिए 2,01,15,000 की राशि जारी कर दी गई है। यह राशि ई-लैब में लगे हुए कंप्यूटरों से संबंधित सभी उपकरणों के रखरखाव और मरम्मत के लिए खर्च की जाएगी। इसका उद्देश्य न केवल विद्यार्थियों की कंप्यूटर शिक्षा निर्विघ्न जारी रखना है, बल्कि लैब में बढ़िया माहौल भी उपलब्ध करवाना है। जिला शिक्षा अधिकारियों (सीनियर सेकेंडरी) को लिखे गए पत्र में इस ग्रांट के उचित ढंग से प्रयोग करने को भी सुनिश्चित बनाने के लिए कहा गया है।
प्रवक्ता के अनुसार राज्य के 70 फीसदी से अधिक स्कूलों को स्मार्ट स्कूलों में बदल दिया गया है। अब राज्य सरकार इन स्कूलों का स्तर और ऊंचा उठाने की तरफ कदम बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें