रायपुररानी। भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित सैनी ने रायपुररानी क्षेत्र की जनता से 21 दिसंबर को पंचकूला सेक्टर-5 शालीमार ग्राउंड में आयोजित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने बताया कि 23 दिसंबर को रोजगार मेला और किसान सम्मेलन भी आयोजित होंगे, जिनसे युवाओं और किसानों को लाभ मिलेगा। रोहित सैनी ने जनता से इन कार्यक्रमों में भाग लेकर विकास यात्रा में सहभागी बनने का आग्रह किया।