पंचकूला। गांव कोट और सेक्टर-21 क्षेत्र में जनसेवा व गोसेवा को बढ़ावा देने के लिए रेहड़ी सेवा की शुरुआत की गई। इस पहल के तहत रोजाना सुबह पहली रोटी गोशाला व नंदीशाला में गायों और नंदियों को खिलाई जाएगी। संजीव कुमार दिलावरी ने बताया कि उद्देश्य लोगों को गोसेवा से जोड़ना है। स्थानीय लोगों ने इस सेवा की सराहना करते हुए सहयोग का भरोसा जताया है।