फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपील : जजपा के जिला शहरी प्रधान बोले-कोरोना ने जिनकी रोजी रोटी छीन ली, उन्हें तंग न करें

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सर्वे लिस्ट में जिन रेहड़ी-फड़ी वालों का नाम शामिल है उन्हें वेंडिंग जोन में जगह अलॉट करने में देरी क्यों की जा रही है। इतना ही नहीं उन रेहड़ी फड़ी वालों को अवैध कब्जा करने के आरोप में परेशान क्यों किया जा रहा है। यह सवाल जजपा के जिला शहरी प्रधान ओपी सिहाग ने नगर निगम और एचएसवीपी के अधिकारियों से किए हैं। उन्होंने कहा कि वह ऐसे रेहड़ी फड़ी वालों के साथ हैं, जिनका नाम निगम द्वारा करवाए गए सर्वे लिस्ट में शामिल है।
विज्ञापन

जजपा के जिला शहरी प्रधान ओपी सिहाग ने बताया कि विभागीय कार्रवाई से परेशान माजरी चौक, खड़क मंगोली के रेहड़ी फड़ी वाले पूर्व पार्षद एवं जजपा नेता विनोद कुमार व सुरिंदर चौहान के नेतृत्व में उनसे मिले और आपबीती सुनवाई। रेहड़ी फड़ी वालों ने कहा कि वह गरीब परिवार से हैं। परिवार पालने के लिए मजबूरन रेहड़ी फड़ी लगाते हैं। कोरोना बीमारी के चलते वैसे ही परिवार पालन मुश्किल हो गया है। अब विभागीय अधिकारी कार्रवाई के नाम पर तंग कर रहे हैं।
लोग बरसों से माजरी चौक पर अस्थाई रूप से रेहड़ी फड़ी लगाकर अपना गुजारा कर रहे हैं। अब नगर निगम द्वारा वहां से हटाया जा रहा है। चालान काटे जा रहे हैं। पूर्व पार्षद विनोद कुमार ने बताया कि इन लोगों के नाम सर्वे शामिल है। पूर्व पार्षद विनोद व खड़क मंगोली खेड़ा यूथ क्लब के प्रधान सुरिंदर चौहान ने प्रशासन व मेयर से बात करके इन राहत पहुंचाने की मांग की है। जजपा प्रधान ओपी सिहाग ने लोगों को आश्वस्त किया कि वह इस मामले को लेकर जिला प्रशासन, मेयर और निगम प्रशासन से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें