फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरबार साहिब में माथा टेककर माफी मांगें अनुपम खेर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज जी की तुलना संबित पात्रा से करके अभिनेता अनुपम खेर विवादों में घिर गए हैं। उनके ट्वीट से सिख समुदाय में भारी रोष है। समाजसेवी बॉबी सिंह का कहना है कि अनुपम खेर श्री दरबार सिंह में माथा टेककर इस गलती के लिए माफी मांगें, अन्यथा उन्हें सिख समुदाय किसी भी सूरत में माफ नहीं करेगा। इतना ही नहीं ट्राइसिटी में सिख समाज उनको प्रवेश नहीं करने देगा।
विज्ञापन

बॉबी सिंह ने संबित पात्रा को जोकर करार देकर कहा कि क्या ऐसे व्यक्ति की तुलना किसी धर्म गुरु के साथ करना उचित है। उन्होंने कहा कि जिस गुरु महाराज की तुलना वह ऐसे व्यक्ति से कर रहे हैं जिसकी बदौलत वह आज अपने मूल धर्म में जीवन यापन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज हिंदुओं की रक्षा के लिए आगे नहीं आते तो आज अनुपम खेर का धर्म परिवर्तन हो चुका होता। उन्होंने कहा कि इस गलती के लिए सिख समुदाय अभिनेता अनुपम खेर और उनकी हर फिल्म का बहिष्कार करता है। इसके अलावा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए भी सरकार से आह्वान करता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की अभद्र भाषा को सिख समुदाय किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा चाहे वह कोई भी व्यक्ति क्यों न हो। उन्होंने कहा कि अनुपम खेर की भलाई इसे में है कि वह तत्काल श्री दरबार साहिब में माथा टेककर माफी मांगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें