पंचकूला। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत आयोजित होने वाले अंत्योदय मेले को लेकर सेक्टर-1 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम चंद्रकांत कटारिया ने मेले के सफल आयोजन के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 26 जुलाई को बरवाला के सामुदायिक केंद्र में अंत्योदय मेले का आयोजन किया जाएगा। एसडीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को मेले में अपने-अपने विभागों के स्टॉल लगाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल पाराशर, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. विशाल सैनी, जिला बागवानी अधिकारी अशोक कौशिक, डीआईओ आस्था, एलडीएम विनोद कुमार, सहायक रोजगार अधिकारी कविता जोशी, डीपीएम राहुल यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद