फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पुलिस लाइन में दंगारोधी अभ्यास, बल की तैयारियां परखी गईं

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉक ड्रिल में अल्फा–ब्रावो कंपनी ने दिखाया भीड़ नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई का अभ्यास
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी | पंचकूला

जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन पंचकूला में दंगारोधी मॉक ड्रिल (अभ्यास) का आयोजन किया गया। इस दौरान अल्फा और ब्रावो कंपनी ने आधुनिक दंगारोधी उपकरणों के साथ भीड़ नियंत्रण, आपात प्रतिक्रिया और त्वरित कार्रवाई का व्यावहारिक प्रदर्शन किया।

अभ्यास का निरीक्षण एसीपी दिनेश कुमार और एसीपी विक्रम नेहरा ने किया। उन्होंने पुलिस बल की रणनीति, आपसी समन्वय और दंगारोधी उपकरणों के उपयोग की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधुनिक दंगारोधी उपकरणों का किया गया प्रदर्शन

मॉक ड्रिल के दौरान दंगारोधी शील्ड, हेलमेट, लाठी, गैस मास्क सहित अन्य सुरक्षा उपकरणों का प्रभावी और सुनियोजित इस्तेमाल कर बल की तैयारियों को परखा गया।

नियमित अभ्यास से बढ़ती है कार्यक्षमता: डीसीपी

डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने कहा कि इस तरह के नियमित प्रशिक्षण अभ्यास से पुलिस की कार्यक्षमता में वृद्धि होती है और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित व प्रभावी कार्रवाई संभव हो पाती है। उन्होंने कहा कि पंचकूला पुलिस नागरिकों की सुरक्षा, शांति व्यवस्था बनाए रखने और कानून का पालन सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें