फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अस्थाई मान्यता प्राप्त स्कूलों की याचिका स्कूलों ने ली हाई कोर्ट की शरण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सर्व हरियाणा प्राइवेट स्कूल ट्रस्ट के गैर-मान्यता प्राप्त स्कूलों के छात्रों के परीक्षा फार्म स्वीकार नहीं किए जाने के मामले में हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड ने हाईकोर्ट में अपना जवाब दाखिल किया है। बोर्ड ने कहा कि जब तक यह स्कूल स्थाई मान्यता नहीं ले लेते तब तक इन्हें बोर्ड परीक्षा में शामिल होने की इजाजत नहीं दी जा सकती। इन स्कूलों के छात्रों को ओपन स्कूल परीक्षा में शामिल होने की इजाजत दी जा सकती है, यह परीक्षा भी बोर्ड द्वारा ही ली जाती है।
विज्ञापन

हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव कृष्ण कुमार ने यह जवाब हाईकोर्ट में दायर किया है। वहीं, हरियाणा के माध्यमिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव ने कोर्ट में दिए जवाब में कहा है कि इन स्कूलों के पास स्थायी मान्यता नहीं है। यह मामला हाईकोर्ट में विचारधीन है और 22 नवंबर को याचिकाकर्ता स्कूलों के छात्रों के परीक्षा फार्म स्वीकार करने के आदेश दे चुका है। ऐसे में बोर्ड को इन आदेशों को लागू करना चाहिए। हाईकोर्ट ने दोनों के जवाब को रिकॉर्ड में लेते हुए मामले की सुनवाई 5 जनवरी तक स्थगित कर दी है। बता दें कि ट्रस्ट से जुड़े 60 अस्थायी मान्यता प्राप्त स्कूलों के 10वीं व 12वीं के छात्रों के एनरोलमेंट और परीक्षा फार्मस को स्वीकार करने के आदेश हाईकोर्ट ने बोर्ड को दिए थे। अब संस्था ने बताया है कि हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद उनके स्कूलों के छात्रों के फॉर्म्स स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। इस पर हाईकोर्ट ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक के साथ हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड को अवमानना का नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें