पंचकूला। रॉन्ग साइड से आ रहे बाइक सवार ने सकेतड़ी की तरफ जा रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सकेतड़ी जा रहे मोंटी शर्मा का जबड़ा टूट गया। घायल की शिकायत पर एमडीसी पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
घायल मोंटी ने एमडीसी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 अगस्त की रात वह डॉल्फिन चौक के समीप पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल भरवाकर सकेतड़ी अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह पीर बाबा की दरगाह के पास पहुंचा तभी अचानक सकेतड़ी की तरफ से आ रहे एक बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दी। बाइक में तीन लोग सवार थे। टक्कर लगते ही वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया।
इसके बाद आरोपी बाइक समेत मौके से फरार हो गए। इसके बाद राहगीरों ने घायल को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टर ने घायल को जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया और वहां से पीजीआई रेफर कर दिया। घायल का पीजीआई में उपचार चल रहा है।