फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: शिक्षा विभाग में अब ऑनलाइन भरी जाएगी वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के शिक्षा विभाग में अब शिक्षण व गैर शिक्षण स्टाफ की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर) को अब ऑनलाइन ही भरा जाएगा। शिक्षा विभाग ने इस संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं, जिससे तय समय पर स्टाफ की प्रमोशन से संबंधित सभी काम पूरे किए जा सकेंगे। ऑनलाइन होने से अब सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी और गोपनीय रिपोर्ट को ज्यादा समय तक लटकाया नहीं जा सकेगा। स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव कमल किशोर यादव की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। आदेशों के अनुसार रिपोर्ट भरने को लेकर जल्द ही स्टाफ को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि इसमें किसी भी तरह की कोई गलती न हो। आईएचआरएमएस पोर्टल पर यह रिपोर्ट भरी जाएगी, जिसके लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है। इस काम के लिए अलग-अलग स्तर पर 49 अधिकारियों की तैनाती की गई है। इन अधिकारियों को रिपोर्ट की तिथि की एंट्री करनी होगी।
विज्ञापन

इसके अलावा रिपोर्ट, समीक्षा व स्वीकार करने करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करना, खाली एसीआर प्रोफार्मा कर्मचारियों व अधिकारियों को उपलब्ध कराना, सभी एसीआर को रिकाॅर्ड करना व कर्मचारियों की समस्याओं का निपटारा करने की जिम्मेदारी भी इन अधिकारियों की ही होगी। अगर किसी गलत अधिकारी के पास एसीआर भेजी जाती है तो उसे वापस करके सही अथॉरिटी के पास भेजना होगा। सात सदस्यीय कमेटी इस पूरी प्रक्रिया पर नजर रखेगी और इससे करीब सवा लाख कर्मचारियों को फायदा होगा।

एसीआर भरने की समय सारिणी भी जारी कर दी गई
विभाग की तरफ से एसीआर भरने की समय सारिणी भी जारी कर दी गई है। शिक्षण स्टाफ 1 से 15 जुलाई तक अपना निजी डाटा चेक करके उसमें संशोधन करवा सकेंगे। ये 16 जुलाई से 15 अगस्त तक आत्म मूल्यांकन के संबंध में जानकारी भर सकेंगे। रिपोर्ट अधिकारी की ओर से 16 अगस्त से 15 सितंबर तक एसीआर रिपोर्ट की जा सकेगी। 16 सितंबर से 15 अक्तूबर तक अधिकारी द्वारा इसकी समीक्षा की जाएगी। 16 अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक अधिकारियों की तरफ से इसे मंजूरी दी जाएगी। इसी तरह गैर शिक्षण स्टाफ के लिए 1 अप्रैल से 31 जुलाई तक यह प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें