फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सिविल अस्पताल में सीवर चौक, शौचालय जाम, मरीज और तीमारदार परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल का सीवर चोक होने से मरीजों और स्टाफ का बदबू से हाल बेहाल है। इस कारण शौचालय भी गंदगी से भरे पड़े हैं। सिविल अस्पताल प्रशासन और पीडब्ल्यूडी केवल पत्र लिखने और इस्टीमेट बनाने तक ही सीमित नजर आ रहे हैं। बदबू और शौचालय बंद होने से मरीजों, तीमारदार और स्टाफ को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड में मरीजों के परिजन धूपबत्ती जलाकर बदबू को दूर करने का प्रयास कर रहें हैं। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में इमरजेंसी और वार्ड में मिलाकर तीन हजार से अधिक मरीज आते हैं। शौचालयाें की सफाई नहीं होने से अस्पताल में सब जगह बदबू का आलम है। अस्पताल की सीवर लाइन में ब्लॉकेज होने के कारण गंदा पानी जगह-जगह लीक करने लगा है। इस कारण सभी वार्डों के शौचालय भी बंद हैं। पीडियाट्रिक वार्ड और गायनी वार्ड के पास बने शौचालयों की हालत भी खराब है। इस समस्या के समाधान को लेकर सिविल अस्पताल की तरफ से कई बार पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा जा चुका है। इसके बाद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

अस्पताल की ब्लॉकेज को सफाई कर्मियों की ओर से ठीक करवाया जा रहा है। इसके साथ ही इसको पूरी तरह से बनवाने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग को लेटर लिखा जा चुका है। जल्द ही अस्पताल की सभी सीवर लाइन को ठीक करवाया जाएगा। -डॉ. उमेश मोदी, पीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर-6

पीडब्ल्यूडी विभाग और स्वास्थ्य विभाग की ओर से बैठक की गई है। जल्द ही एस्टीमेट तैयार कर अस्पताल की बिल्डिंग और अन्य जगह आने वाली ब्लॉकेज को ठीक करेंगे। - गौरव जैन, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें