फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में पुलिस से नहीं पशुओं से संबंधित पूछे गए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस सिपाही परीक्षा में पुलिस से संबंधित सवाल न पूछकर पुशओं से संबंधित सवाल पूछे गए। इतना ही नहीं हैरान करने वाली बात यह है कि परीक्षा के दोनों पेपरों में पशुपालन और कृषि के सवाल हूबहू उत्तर प्रदेश के 2005 के ‘प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक चयन परीक्षा’ (कृषि) से नकल मारकर लिए गए हैं। ये आरोप कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में लगाए। सुरजेवाला ने मांग की कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को फौरन बर्खास्त किया जाए और पेपर लीक मामलों की पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के निरीक्षण में सीबीआई जांच हो। पारदर्शी व जवाबदेही नौकरी भर्ती प्रक्रिया की प्रणाली सुनिश्चित की जाए और उसे सार्वजनिक किया जाए।
विज्ञापन

सुरजेवाला ने कहा कि पुलिस परीक्षा में कानून और पुलिस से संबंधित एक भी सवाल नहीं आना और पशुओं समेत अन्य बेतुके सवाल पूछना युवाओं के साथ मजाक है। संविधान के स्थान पर सांड की नाक में छल्ला कब पहनाना चाहिए, जैसे सवाल साबित करते हैं कि युवाओं के बारे में सरकार की सोच क्या है? एक सवाल के जवाब में कांग्रेस नेता ने किया कि परीक्षा का स्तर तय करना सरकार का काम है, न की किसी एजेंसी का। सरकार एजेंसी के बहाने अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती।
सुरजेवाला ने कहा कि ‘बिनाखर्ची, बिना पर्ची’ के जुमले दिखाकर सत्ता में आई सरकार ने ‘पेपर-बिक्री व खर्ची तंत्र’ स्थापित कर दिया है। यह व्यापम से भी बड़ा नौकरी घोटाला है। उन्होंने कहा कि पेपर कंडक्ट करवाने का ठेका तथाकथित तौर से हैदराबाद की कंपनी को दिया गया है। स्वाभाविक तौर से सारे अगले पेपर भी इसी कंपनी के पास होंगे। जब सीधे सीधे शक के दायरे में कर्मचारी चयन आयोग, हैदराबाद की कंपनी और सरकार में बैठे सफेदपोश हैं, तो फिर निष्पक्ष जांच होगी कैसे और सजा मिलेगी किसको? क्या हरियाणा में टीचर नहीं हैं या विश्वविद्यालय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें