फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला और अनिल विज ने साथ पी चाय, टकराव की अफवाहों पर विराम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गृह मंत्री अनिल विज शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आवास पर चाय पीने पहुंचे। इस कदम ने जहरीली शराब पीने से हुई 30 मौतों के मामले में गठित एसआईटी की रिपोर्ट को लेकर विज और दुष्यंत में टकराव की अफवाहों पर विराम लगा दिया है।
विज्ञापन

हुआ यूं कि शुक्रवार दोपहर को विज विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता के निवास पर मिलने जा रहे थे। इसी दौरान विज ने किसी काम को लेकर उपमुख्यमंत्री के साथ फोन पर बातचीत की। दुष्यंत ने घर पर चाय पीने के लिए कहा तो विज इंकार नहीं कर पाए। फोन के बाद विज का काफिला स्पीकर की कोठी के साथ लगते उपमुख्यमंत्री के आवास पर पहुंच गया। इस दौरान विज और दुष्यंत चौटाला ने चाय की चुश्कियां ली, साथ ही कई मुद्दों पर सौहार्दपूर्ण बातचीत भी की। इससे विज और चौटाला में टकराव की अफवाहों पर भी विराम लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें