फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-12ए के पास अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। हादसे में सेक्टर-21 निवासी सकींदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। पत्नी नरेंद्र कुमारी की शिकायत पर सेक्टर-5 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नरेंद्र कुमारी ने बताया कि 18 अप्रैल की रात को जब उसका पति सकींदर सिंह साढ़े आठ बजे मामा राजेंद्र कुमार के घर से वापस आ रहा था, तो सेक्टर-12ए के पास हादसा हुआ। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया। मौके पर मौजूद लोगों ने सकींदर सिंह को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची सेक्टर-5 पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें