फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बुजुर्ग के सिर में हथौड़े से किया हमला, पीजीआई में उपचाराधीन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। रामगढ़ चौक पर 30 सितंबर की रात एक बुजुर्ग पर हथौड़े से हमले करने का मामला सामने आया है। घायल का उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने घायल के बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आनंदपाल निवासी रामगढ़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता हरपाल सिंह 30 सितंबर को किसी काम से रामगढ़ चौक गए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे।
विज्ञापन

जब परिजनों ने तलाश की तो पता चला कि चौक पर विनोद छोले-कुल्चे की रेहड़ी लगाता है। उसने उनके पिता के साथ झगड़ा कर मारपीट की और सिर पर हथौड़े से वार किया। राहगीरों ने घायल अवस्था में हरपाल सिंह को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल घायल को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है। आनंदपाल ने आरोप लगाया कि विनोद ने उनके पिता को जान से मारने की नीयत से हमला किया और धमकी दी। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें