आंख, स्किन, एमडी मेडिसिन सहित डॉक्टरों की टीम रहेगी तैनातपटाखे जलाने के बजाय ग्रीन दिवाली मनाएं बच्चे
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर के सेक्टर -6 सिविल अस्पताल में दिवाली के पर्व पर पटाखों और दूसरे कारण से होने वाली घटनाओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके तहत अस्पताल की इमरजेंसी में आने वाले बर्न और आंखों के मरीजों को देखने के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। वहीं आठ बेड का बर्न वार्ड इलाज के लिए तैयार है। डॉक्टरों ने बच्चों के लिए विशेष हिदायत दी है कि वह पटाखे जलाने के बजाय ग्रीन दिवाली मनाएं बच्चे और चिंगारी से बचाव वाले कपड़े पहनें।
सेक्टर-6 सिविल अस्पताल के पीएमओ डॉ. जितेंदर सिंह ने बताया कि रुटीन में इमरजेंसी में जनरल फिजिशियन, इमरजेंसी मेडिसिन डिपार्टमेंट के अलावा ईएनटी, हड्डी, आंख सहित स्किन से जुड़े डॉक्टरों की तैनाती की गई है। इसमें दिवाली में सबसे ज्यादा मरीज पटाखों से जलने या आंखें खराब होने वाले मरीज आते हैं। उन्होंने बताया कि जलने के अलावा आंख और स्किन की सबसे अधिक समस्या के मामले आते हैं। इसे लेकर अस्पताल में लगातार विभाग की ओर से तैयारी पूरी की गई है। गत वर्ष जलने के 20 से अधिक मामले सामने आए थे। इसमें
अधिकतर मरीजों के पटाखा जलाते समय आंखों पर प्रभाव आया था, जिनमें से करीब 12 से ज्यादा मरीजों की स्थिति ज्यादा खराब होने के बाद इलाज लंबे समय तक करना पड़ा। इसे देखते हुए इमरजेंसी में डॉक्टरों की विशेष ड्यूटी रहेगी। इसमें 31 अक्तूबर से 2 नवंबर तक इलाज चलेगा। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी में इलाज के लिए हर समय दो मेडिकल ऑफिसर, दो इमरजेंसी मेडिसिन डिपार्टमेंट के डॉक्टर, दो आंखों के डॉक्टर सहित अन्य विभागों के डॉक्टर तैनात रहेंगे।