फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पिस्तौल के दम पर साढ़े आठ लूटने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 24 Oct 2025 11:27 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
एक अन्य व्यक्ति को पुलिस हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनीमाजरा। हल्लोमाजरा लाइट पॉइंट के पास पिस्तौल के दम पर पंचकूला के एक बिजनेसमैन से मारपीट कर 8.50 लाख रुपये लूटने वाले पांच आरोपियों में से एक को शुक्रवार को मौलीजागरां थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपियों में से एक की पहचान मोहाली के मुल्लांपुर निवासी नीरज के रूप में हुई है। एक अन्य आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है लेकिन आधिकारिक तौर पर उसकी पुष्टि अभी नहीं की गई है। पुलिस के अनुसार नीरज की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई थार जीप बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन

हालांकि लूटी हुई रकम अभी भी नीरज के अन्य साथियों के पास है। पुलिस लगातार उनको पकड़ने के लिए बुड़ैल, मुल्लांपुर और अन्य जगहों पर छापे मार रही है। इस मामले में मौलीजागरां थाने में केस दर्ज किया गया है। इसमें पंचकूला निवासी अंकुश गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके जीजा आशु बंसल ने उसे 22 अक्तूबर को किसी को 8.50 लाख रुपये देने के लिए दिए थे। अंकुश कैश बैग लेकर अपनी गाड़ी में निकला तभी हल्लोमाजरा लाइट पॉइंट के पास थार में सवार 4-5 लोगों ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारी।
तीन लोग गाड़ी से उतरकर मारपीट करने लगे जबकि दो ने कैश बैग छीन लिया। आरोपियों ने पिस्तौल भी तानी जिससे अंकुश कुछ नहीं कर सका। आरोपी मौके से भाग निकले। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर नीरज सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

अंकुश गोयल ने बताया कि उनके जीजा की दुकान पर पांच साल से एक युवक काम कर रहा है। पेमेंट की जानकारी उसे पहले से थी और उसने पूरी रैकी कराई है जिसके बाद वारदात हुई। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि उस युवक का इस लूट में हाथ है या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें