फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर ने जीती यूनियन बैंक इंटर रीजन प्रीमियम लीग

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। अमृतसर एलीगेंट्स ने जालंधर जगुआर को 8 विकेट से हराकर यूनियन बैंक इंटर रीजन क्रिकेट प्रीमियर लीग के खिताब पर कब्जा कर लिया है। चैंपियनशिप के समापन समारोह के दौरान यूनियन बैंक के फिल्ड जनरल मैनेजर चंडीगढ़ जोन जगमोहन सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजेता और रनरअप टीम को खिताब देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मोहित क्रिकेट अकादमी पंचकूला में खेले इस मुकाबले में जालंधर जगुआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। जालंधर के शुभनीत ने 3 चौके और एक छक्के की मदद से 10 गेंदों पर 21 रन बनाए। इसके अलावा सुमित पाल के 7 रनों और संजीव के 6 रनों की बदौलत 12 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर जालंधर जगुआर ने 77 रन बनाए।
अमृतसर की तरफ से नीरज तिवारी ने 16 रन देकर 4 विकेट और हरबंस ने 6 रन देकर 3 विकेट झटके। जवाब में अमृतसर एलीगेंट्स ने 7.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 78 रन बनाकर मैच जीत लिया। अमृतसर की तरफ से रमाकांत ने 15 गेंदों पर नाबाद 27 रन और नीरज तिवारी ने 7 गेंदों पर नाबाद 23 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। विकास और संजीव ने 1-1 विकेट झटका। मैच में बेहतरीन गेंदबाजी और बल्लेबाजी करने के लिए नीरज तिवारी को मैन ऑफ दी मैच का अवार्ड दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें