फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: वकीलों के काम पर न लौटने से अमृतपाल की पैरोल याचिका अटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सांसद अमृतपाल सिंह के लिए संसद के शीतकालीन सत्र में भाग लेने की उम्मीद को बुधवार को बड़ा झटका लगा और वकीलों के काम पर न लौटने के चलते उनकी पैरोल याचिका लटक गई है। बुधवार को पंजाब सरकार व अमृतपाल दोनों के वकील पेश नहीं हुए जिसके चलते अब उनकी याचिका पर वीरवार को सुनवाई होगी और शुक्रवार को संसदीय सत्र का आखिरी दिन है।
विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश शील नागू ने खुले न्यायालय में इस केस में पेश होने वाले अधिवक्ताओं को कम से कम चार बार पुकारा लेकिन कोई भी अधिवक्ता उपस्थित नहीं हुआ। इस पर मुख्य न्यायाधीश ने टिप्पणी की कि यदि इसी तरह सुनवाई टलती रही तो याचिका निरर्थक भी हो सकती है। हालांकि, पीठ ने यह भी कहा कि संसद का सत्र बढ़ाया जा सकता है लेकिन इस बारे में अभी कोई निश्चित जानकारी नहीं है।
पीठ ने रिकॉर्ड पर यह भी लिया कि राज्य सरकार की ओर से इस मामले में पहले ही विस्तृत बहस हो चुकी है। पंजाब सरकार की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता अनुपम गुप्ता ने अमृतपाल सिंह की पैरोल याचिका का कड़ा विरोध करते हुए लगभग दो दिन तक अपनी दलीलें रखी थीं। मामले की संवेदनशीलता और समय की कमी को देखते हुए ही अदालत ने 16 दिसंबर को अमृतपाल सिंह को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वयं पेश होने की अनुमति दी थी, क्योंकि वकीलों ने अदालत की कार्यवाही से दूरी बना रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें