फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नॉर्दर्न जोनल काउंसिल मीटिंग में भाग लेने आज चंडीगढ़ आएंगे अमित शाह

Fri, 20 Sep 2019 01:42 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को चंडीगढ़ में नार्दर्न जोनल काउंसिल (एनजेडसी) की 29वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल वाइस चेयरमैन होंगे और कार्यक्रम का संचालन भी करेंगे।

विज्ञापन


उत्तरी जोनल काउंसिल में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और चंडीगढ़ इस परिषद में शामिल हैं। इस बार लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने पर उसे भी परिषद में शामिल किया गया है।

इस बैठक में राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासक, मुख्य सचिव और राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे। परिषद में आमतौर पर आर्थिक और सामाजिक योजना के क्षेत्र में साझा हित, सदस्य राज्यों के बीच किसी तरह के सीमा विवाद, भाषा, अल्पसंख्यक या अंतर-राज्य परिवहन के साथ राज्य पुनर्गठन कानून, 1956 से जुड़े या इससे पैदा किसी भी मुद्दे पर विचार-विमर्श होता है और सिफारिशें की जाती हैं।
विज्ञापन


बता दें कि नॉर्दन जोनल काउंसिल की 29वीं बैठक 3 सितंबर को चंडीगढ़ में होनी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यह मीटिंग लेने आ रहे थे, लेकिन उनके शेड्यूल की वजह से मीटिंग को स्थगित करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें