माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। अग्रवाल सभा पंचकूला के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। एक नवंबर को होने वाले मतदान से पहले प्रधान पद के उम्मीदवार अमित जिंदल और उनकी टीम ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। टीम घर-घर पहुंचकर समाज के मतदाताओं से मुलाकात कर रही है और अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों के आधार पर समर्थन मांग रही है।
अमित जिंदल ने कहा कि वह समाज के लिए किए गए कार्यों और सामाजिक गतिविधियों के आधार पर मतदाताओं से समर्थन की अपील कर रहे हैं। उनका उद्देश्य अग्रवाल समाज को एकजुट रखते हुए सभी सदस्यों को साथ लेकर चलना है। समाज के हितों को प्राथमिकता देना, सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देना और भाईचारे की भावना मजबूत करना उनकी टीम की प्राथमिकता रहेगी।
अमित जिंदल के पैनल में वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्र भान गोयल, महासचिव बलदेव कुमार गोयल, सचिव विनीत (विक्की) जिंदल, वित्त सचिव विजय कुमार गर्ग, प्रेस सचिव विरध भान गर्ग और ऑडिटर सीए पंकज गुप्ता शामिल हैं। इनके अलावा कैलाश मित्तल, तेजपाल गुप्ता, बाबू बृजलाल गर्ग, बीबी सिंगला, राकेश गुप्ता, मदन जिंदल, मेघराज गर्ग, रमन सिंगला, दिनेश गुप्ता, अशोक जिंदल, संजय जैन और सुरेंद्र सहित अन्य सहयोगी भी प्रचार में सक्रिय हैं।
अमित जिंदल और उनकी टीम ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चलते हुए समाज की एकता, जरूरतमंदों की सहायता और युवाओं व महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का संकल्प जताया। टीम ने समाज के मतदाताओं से एक नवंबर को मतदान में भाग लेने की अपील की। अमित जिंदल ने कहा कि वह आगे भी पूरी टीम के साथ समाजसेवा और सामाजिक कार्यों को प्राथमिकता देते रहेंगे।