फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: विवाद के बीच एचएसवीपी ने गोशाला की अवैध कब्जे की दीवार गिराई

सार

पंचकूला स्थित श्री माता मनसा देवी गोशाला में एचएसवीपी ने अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की। जमीन की पैमाइश को लेकर विवाद के बाद तीन दिन में मापी पर सहमति बनी। प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

- गोशाला के सदस्योंं ने दो दिन में जमीन की पैमाइश की बात कही, इस पर एचएसवीपी से बनी सहमति
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने वीरवार को श्री माता मनसा देवी गौधाम (गोशाला) में अवैध कब्जे हटाए। इस दौरान जमकर विवाद हुआ। दोपहर दो बजे के आसपास एचएसवीपी की ओर से गौधाम के एक तरफ की अवैध कब्जे की दीवार गिरा दी गई
गोशाला मेंं काम करने वाले कर्मचारियोंं ने विरोध किया और पदाधिकारियोंं को जानकारी दी। इस मौके पर एचएसवीपी के अधिकारियोंं ने गोशाला के पदाधिकारियों से बात की। बात करने पर इस बात पर सहमति बनी की जमीन की पैमाइश की जाए। पदाधिकारियोंं ने कहा कि यह जमीन गौशाला के अंदर आती है। इस पर एचएसवीपी के पदाधिकारियों की आरे से जमीन के कागज प्रस्तुत किए गए। इस पर जमीन रेलवे की होने की बात गोशाला के पदाधिकारी करते रहे। इस पर एचएसवीपी के अधिकारियोंं ने कहा कि तीन दिन में इस जमीन की पैमाइश पूरी की जाए। इस पर गोशाला के पदाधिकारी मान गए। तीन दिन में जमीन की पैमाइश के बाद दोबारा कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के एसडीओ बलराज कुमार ने बताया कि गौधाम की ओर से एचएसवीपी की जमीन पर कब्जा किया गया है। इसलिए अतिक्रमण हटाया जा रहा है। जमीन की पैमाइश के बाद इसे गिरा दिया जाएगा। जमीन पर अवैध अतिक्रमण को किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेंगे। विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें