फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही : समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, महिला की घर पर ही हो गई डिलीवरी, बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। कालका के साथ लगते भैंरों की सैर में समय पर एंबुलेंस न पहुंचने से गर्भवती की घर में ही डिलीवरी हो गई। इस दौरान बच्चे की कुछ देर बाद मौत हो गई।
विज्ञापन

बजरंग दल जिला सह संयोजक संजीव कुमार संजय ने बताया कि सोमवार सुबह महावीर की पत्नी की डिलीवरी का समय था। ज्यादा दर्द होने पर परिवार वालों ने एंबुलेंस के लिए फोन किया, परंतु डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस नहीं आई। इसी दौरान महिला की घर में ही डिलीवरी हो गई। उसने बेटे को जन्म दिया। थोड़े समय बाद बच्चे ने दम तोड़ दिया। एंबुलेंस वालों ने बताया कि उनकी एंबुलेंस खराब थी और वे पिंजौर से एंबुलेंस लेकर आए हैं। संजय ने कहा कि एंबुलेंस वालों की लापरवाही से बच्चे की मौत हुई है, इसलिए उन पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस बारे में सीएम विंडो पर शिकायत की जाएगी।
कोट..
ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। यदि कोई शिकायत मिलती है तो जांच की जाएगी।
-डा. रूपिन्द्र सिंह सैनी, एसएमओ, कालका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें