पंचकूला सेक्टर-23 में सोमवार शाम एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी एंबुलेंस आग की चपेट में आ गई। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते एंबुलेंस से बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली।
विज्ञापन
आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में एंबुलेंस जलकर पूरी तरह खाक हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम एंबुलेंस चालक मरीज को छोड़कर वापस लौट रहा था। सेक्टर-23 में एंबुलेंस रोकने के कुछ देर बाद ही उसमें अचानक आग लग गई। चालक ने आग की लपटें उठती देख तुरंत एंबुलेंस से बाहर छलांग लगा दी।
इसके बाद दमकल विभाग को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक एंबुलेंस पूरी तरह जल चुकी थी।